LOAN BT (LOAN BALANCE TRANSFER)
जब आपका कोई चल रहा लोन (Running Loan) होता है और कोई दूसरा बैंक आपको कम ब्याज पर वही बाकी लोन अपने बैंक में ट्रांसफर करने का ऑफर देता है, तो उस प्रक्रिया को Loan Balance Transfer (BT) कहते हैं।
मतलब:
पुराना लोन बंद → नया बैंक आपका बाकी लोन अपने यहाँ ले लेता है → आप EMI नए बैंक को देंगे
उदहारण –
आपने ₹10,00,000 का Personal Loan लिया
Interest Rate = 14%
Tenure = 5 साल
EMI = ₹23,300
आपने 2 साल EMI भर दी, अब आपका Outstanding Loan = ₹6,50,000 बचा है।
अब दूसरा बैंक बोलता है:
हम आपका Loan Balance Transfer कर देंगे @ 10% interest पर
इसका फायदा यह होगा की :
- नया बैंक आपके पुराने बैंक को ₹6,50,000 दे देगा
- आपका पुराना लोन बंद हो जाएगा
- अब आप EMI नए बैंक को देंगे
- EMI कम हो जाएगी
नई EMI (10% पर) ≈ ₹20,700
Loan BT + Top Up Loan
कई बैंक Balance Transfer + Top Up भी देते हैं।
उदहारण :
Outstanding Loan = ₹6,50,000
Bank आपको देता है = ₹9,00,000
तो अब :
- ₹6,50,000 पुराने लोन को बंद करने में
- ₹2,50,000 आपको extra मिल जाएगा (Top-up loan)
यह बहुत common है Home Loan और LAP में।
Loan Balance Transfer Process (Step by Step)
- नए बैंक में Loan BT के लिए apply करें
- नया बैंक आपके डॉक्यूमेंट और सिबिल चेक करेगा
- नया बैंक पुराने बैंक से Foreclosure Letter / Statement मंगाएगा
- नया बैंक पुराने बैंक को पेमेंट कर देगा
- पुराना लोन बंद हो
- नया लोन स्टार्ट होगा
- EMI नए बैंक को देना होगा
. Loan BT कब कराना चाहिए?
- ब्याज दर कम से कम 1% – 2% कम मिल रहा हो
- लोन अमाउंट अभी ज्यादा बचा हो
- लोन देने का समय अभी लंबा बचा हो
- प्रोसेसिंग फीस बहुत ज्यादा ना हो
Loan BT कराने से पहले इन बातो पर जरूर ध्यान दें
- Processing Fee
- Foreclosure Charges (पुराने बैंक का)
- Legal / Valuation charges (Home Loan में)
- CIBIL Score अच्छा होना चाहिए (750+)