टर्म इंश्योरेंस (TERM INSURANCE )
टर्म इंश्योरेंस (TERM INSURANCE) क्या है ?
एक लाइन में कहे तो टर्म इंश्योरेंस में मरने के बाद पैसा मिलता है ।
अब अगर किसी के परिवार से कहे की आपके मुखिया के मरने के बाद आपको पैसे मिलेंगे अगर आप टर्म इंश्योरेंस करवाते है तो , हमारे देश के निन्यानवे प्रतिशत आप पर गुस्सा करने लगेंगे ।
कहेंगे की तुम हमारे सामने हमारे अपनों को मरने के फायदे गिना रहे हो और आपको वंहा से भागना पड़ेगा ।
इसका कारण ये है की खासकर गाँव के लोगो को इसके प्रति जागरूक ही नहीं किया गया है , वहीँ शहर में लोग खुद से ही टर्म इंश्योरेंस के लिए तैयार हो जाते है , लेकिन इसकी भी ज्यादा मात्रा नहीं है ।
टर्म इंश्योरेंस (TERM INSURANCE) हमें क्यों लेना चाहिए ?
हम सभी लोग अपने परिवार को हर संभव ख़ुशी देना चाहते है , हम नहीं चाहते की हमारे परिवार को किसी भी चीज की कमी महसूस हो .
इसके लिए हम रात दिन मेहनत करते है और अपने परिवार का पालन करते है ।
हम सभी को ये बात मालूम है की मृत्यु तो अटल सत्य है जो एक न एक दिन आनी ही है ।

जरा सोचिये जिस परिवार के लिए आप इतने चिंतित है अगर कोई अनहोनी हो जाये , मतलब आप नहीं रहे तो आपके परिवार को कौन संभालेगा । अगर घर चलाने वाला व्यक्ति कल ना रहे, तो परिवार का खर्च कैसे चलेगा?”
टर्म इंश्योरेंस इसी चिंता का समाधान है।
टर्म इंश्योरेंस लेने के कुछ मुख्य कारण निम्न हो सकते है :
- परिवार की आर्थिक सुरक्षा
यदि पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को एक बड़ी राशि मिलती है।
इससे परिवार:- घर का खर्च चला सकता है
- बच्चों की पढ़ाई पूरी कर सकता है
- होम लोन या अन्य कर्ज चुका सकता है
- भविष्य सुरक्षित रख सकता है
- कम खर्च में बड़ा कवर
टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम बहुत कम होता है, लेकिन सुरक्षा बहुत बड़ी मिलती है।
यानी थोड़े पैसे में करोड़ों का कवर मिल सकता है। - मन की शांति
व्यक्ति निश्चिंत रहता है कि उसके ना रहने पर भी परिवार को पैसों की परेशानी नहीं होगी। - कर्ज से सुरक्षा
अगर किसी पर होम लोन, कार लोन या बिजनेस लोन है, तो टर्म इंश्योरेंस परिवार पर बोझ नहीं आने देता। - कमाने वाले व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी
खासकर:- शादीशुदा लोगों के लिए
- बच्चों वाले माता-पिता के लिए
- घर के अकेले कमाने वाले व्यक्ति के लिए
- कम उम्र में लेना ज्यादा फायदेमंद
जल्दी पॉलिसी लेने पर:- प्रीमियम कम लगता है
- आसानी से पॉलिसी मिल जाती है
- लंबे समय तक सुरक्षा रहती है
अंत में एक सरल बात:
“टर्म इंश्योरेंस अपने लिए नहीं, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लिया जाता है ।

