WHAT IS STP (SYSTEMATIC TRANSFER PLAN) STP क्या होता है ?

WHAT IS STP (SYSTEMATIC TRANSFER PLAN) MUTUAL FUND में STP क्या होता है ?

loanhaat.com

आपने म्यूच्यूअल फण्ड का नाम तो सुना ही होगा और आपमें से बहुत से लोग उसमे इन्वेस्ट भी करते होंगे . कुछ लोग SIP करते है और कुछ लोग जिनके पास ज्यादा पैसा होता हो तो एकसाथ जमा कर देते है . अब आप सोच रहें होंगे फिर ये STP किस तरह का इन्वेस्टमेंट है , तो आइये आपको उदहारण से समझाते है :

जैसा की कुछ लोग SIP करते है , मतलब हर महीने एक तय रकम आपके बैंक खाते से म्यूच्यूअल फण्ड में जमा होता रहता है , अब इसका फायदा ये होता है की बाजार कभी भी नीचे या ऊपर हो सकती है , लेकिन अगर लम्बे समय तक इन्वेस्टमेंट करते रहते है तो ये बैलेंस बना लेता है और आपको एक अच्छा रिटर्न मिल जाता है .

अब मान लिया आपके पास 10 लाख रूपये है और आपको इन्वेस्टमेंट करना है . मान लिया जिस किसी म्यूच्यूअल फण्ड में आप पैसा लगाते है उसकी एक यूनिट की कीमत अभी 50 रूपये है तो आपको कुल मिलेंगे 20 हजार यूनिट  . लेकिन अगले हफ्ते में ही बाजार नीचे चला जाता है और एक यूनिट की कीमत घटकर 49 रूपये हो जाती है तो आपको 20 हजार का नुक्सान हो सकता है . 

अब इसी नुक्सान को रोकने के लिए ही STP को चुना जाता है. इसमें हम सारा पैसा पहले एक डेब्ट या लिक्विड फण्ड में जमा करते है और रोज या हफ्ते उसमे से एक तय रकम इक्विटी में ट्रान्सफर करते रहते है . इससे क्या होता है की अगर आज एक यूनिट की कीमत 50 रूपये और और कल 49  रूपये हो जाती है तो ये बलैंस बना रहेगा. 

अब नीचे दिए गए उदहारण को समझते है . आपके पास 10 लाख रूपये थे और आपने 50 रूपये यूनिट के हिसाब से 20 हजार यूनिट खरीद लिए . लेकिन एक समझदार इन्वेस्टर ने 10 लाख रूपये लिक्विड फण्ड में डाला और हर महीने  1 लाख रूपये के यूनिट खरीदे, अब

अगर बाजार में तेजी और मंदी आयी तो उसी हिसाब से उसे यूनिट मिले . अब अगर 10 महीने के बाद का वैल्यू देखे तो हम पाते है की STP के माध्यम से ख़रीदा गया यूनिट हमें ज्यादा फायदा दे रहा है . मान लिया बाजार तेजी मंदी के बीच फंसकर उसी स्थान पर आ जाती है जितने में हमने यूनिट खरीदा था तो जो हमने एकमुश्त रकम इन्वेस्ट किया था उसकी वैल्यू उतनी ही रहेगी . लेकिन STP से लिया गया वैल्यू उससे ज्यादा ही रहेगी .

 

उम्मीद है की आपको STP समझ में आ गया . अगर इन्वेस्टमेंट या इंश्योरेंस को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो हमसे संपर्क कर सकते है .

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *